Bengal SSC Scam : Black Diary होगी Decode, निकलेंगे कितने करोड़ | Masterstroke
ABP News Bureau | 28 Jul 2022 10:54 PM (IST)

मास्टरस्ट्रोक के इस एडिशन में आज पश्चिम बंगाल के करप्शन कांड की एक एक परत खुलेगी। जिसमें अब तक के सेंट्रल कैरेक्टर पार्थ चटर्जी अपनी कुर्सी गंवा चुके हैं।और पार्थ की क्राइम पार्टनर अर्पिता मुखर्जी के ठिकानों पर ED की रेड का सिलसिला जारी है। आज भी ED ने अर्पिता के एक और घर पर रेड की है। इससे पहले कल हुई रेड में मिले खजाने की गिनती आज सुबह तक पूरी हुई, काली कमाई का भंडार इतना बड़ा था कि मशीनो की मदद से भी नोट गिनने में 18 घंटे से ज्यादा लग गए।