दिल्ली की कांटों वाली किले बंदी | मास्टर स्ट्रोक
ABP News Bureau | 02 Feb 2021 10:52 PM (IST)

देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त जैसी किलेबंदी है. दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और दिल्ली के कई बॉर्डर सील कर दिए गए हैं. वैसी तस्वीरें इसके पहले शायद ही किसी ने देखी हो. दिल्ली में एक हफ्ते पहले 26 जनवरी के दिन जो हुआ था, जिस तरह सारे बैरिकेड तोड़कर किसान आंदोलन से जुड़े लोग दिल्ली में घुस आए थे उसके बाद दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.