Congress से Sidhu का पत्ता कटेगा और Captain Amarinder की होगी BJP में एंट्री? | मास्टर स्ट्रोक
ABP News Bureau | 29 Sep 2021 10:22 PM (IST)

पंजाब में सियासी ड्रामा जारी है. इस पॉलिटिकल ड्रामा का केंद्र इस वक्त तीन जगह पर है. पहला पटियाला...जहां नवजोत सिंह सिद्धू का घर है...और वो पिछले 24 घंटे से अपने तेवर दिखा रहे हैं लेकिन सामने नहीं आ रहे. एक वीडियो जारी करके अपनी बात सामने रखी है. दूसरा सेंटर चंडीगढ़ है जहां मुख्यमंत्री चन्नी मौजूद हैं और कांग्रेस के तमाम विधायक हैं जो समझ नहीं पा रहे कि आगे होगा क्या. तीसरा सेंटर दिल्ली में है जहां इस वक्त पंजाब कांग्रेस के पुराने कैप्टन अमरिंदर सिंह मौजूद हैं. आज उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है और इस मुलाकात के बाद से ही पंजाब से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई है. सवाल ये उठ रहा है कि क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं?