Galwan घाटी में हुई झड़प पर पकड़ा गया चीन का झूठ | India-China Border Tension
एबीपी न्यूज़ | 17 Jun 2020 10:25 PM (IST)

चीन के साथ गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस खूनी संघर्ष के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है. भारत ने चीन की इस हरकत को लेकर अपना कड़ा विरोध जताया है और कहा है कि गलवान में जो हुआ वह चीन द्वारा पूर्व नियोजित और योजनाबद्ध कार्रवाई थी जो घटनाओं के लिए जिम्मेदार है.
विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि चीन की वजह से गलवान घाटी में हिंसा हुई. चीन ने हमारी सीमा में टेंट गाड़ने की कोशिश की. चीन 6 जून को हुई बैठक में जिन मुद्दों पर सहमति बनी थी अगर चीन उनपर अमल करता तो ये हिंसा नहीं होती और दोनों देशों को नुकसान नहीं होता.