Aryan Khan Gets Bail: जानिए क्या थी उनके वकील की दलीलें और किन शर्तों पर मिली जमानत | मास्टर स्ट्रोक
ABP News Bureau | 28 Oct 2021 10:34 PM (IST)

ड्रग्स केस में 25 दिन के इंतजार के बाद आज आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन को बाम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई. देश के जाने माने वकीलों की एक लंबी चौड़ी टीम ने आर्यन की जमानत के लिए पूरे तीन दिन तक बहस की. NCB की ओर से जमानत याचिका खारिज करने के लिए भी जोरदार पैरवी हुई. लेकिन आखिर में अदालत ने जमानत के पक्ष की दलीलों को मजबूत माना और आर्यन समेत उनके तीन दोस्तों को जमानत का आर्डर दिया. लेकिन इस जमानत के साथ अदालत ने कुछ शर्तें भी जोड़ी हैं, जिन्हें तोड़ते ही जमानत रद्द हो जाएगी.