Aryan Khan Case में शामिल सभी किरदारों का 'Lie Detector Test' | मास्टर स्ट्रोक
ABP News Bureau | 29 Oct 2021 10:20 PM (IST)

बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत के बाद भी शाहरुख खान परिवार का आर्यन के लिए इंतजार आज भी खत्म नहीं हो सका. दूसरी ओर इस केस में नवाब मलिक और समीर वानखेडे की जंग का एक नया एपिसोड भी आज रिलीज हुआ. नवाब मलिक ने क्रूज पर रेड की रात जिस दाढ़ीवाले शख्स की मिस्ट्री का जिक्र दो दिन पहले किया था, आज उन्होंने खुद ही इस मिस्ट्री का खुलासा कर दिया और समीर वानखेडे पर आरोपों का एक औऱ हमला बोला. इसके बाद समीर वानखेडे की बहन यास्मीन मुंबई पुलिस से शिकायत दर्ज कराने पहुंच गईं। पिछले 27 दिनों में ये केस अब एक लंबा टर्न ले चुका है