Amit Shah बोले...'भारत मां को गाली दी तो जेल में डाल दूंगा' | Master Stroke
ABP News Bureau | 21 Jan 2020 10:58 PM (IST)

नागरिकता कानून पर समर्थन और विरोध की लड़ाई सड़क पर ही लड़ी जा रही है. इसी हंगामे के बीच गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ में थे जहां CAA के समर्थन में जनजागरण रैली थी. सबसे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंच संभाला. फिर सीएम योगी आये और अंत में अमित शाह ने विपक्ष को निशाने पर लिया. अमित शाह ने कहा कि देश में भ्रम फैलाया जा रहा है. दंगा फैलाया जा रहा है. आगजनी करवाई जा रही है. ये बिल नागरिकता देने का है. किसी की नागरिकता लेने का नहीं है.