गाली-गलौज पर उतरे Ajay Mishra Teni, संसद से लेकर सड़क तक इस्तीफे की मांग | मास्टर स्ट्रोक | 15.12.2021
ABP News Bureau | 15 Dec 2021 11:56 PM (IST)

लखीमपुर कांड में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे पर SIT ने हत्या और साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए है. लेकिन इस केस पर ABP न्यूज के सवाल पर माननीय मंत्रीजी ऐसे भड़के कि कैमरे के सामने ही गाली गलौज पर उतर आए, इससे भी जब उनका गुस्सा ठंडा नहीं पड़ा तो वो abp संवाददाता की ओर मारने के लिए दौड़े. गृह राज्य मंत्री की कुर्सी पर बैठे शख्स की शर्मनाक करतूत की तस्वीरें पूरे देश ने देखी. अब संसद से लेकर सड़क तक अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग उठ रही है, लेकिन टेनी अपने पद पर बने हुए हैं.