74th Independence Day: Corona Protocol ने बदला लाल किले से जश्न-ए-आजादी का अंदाज
एबीपी न्यूज़ | 14 Aug 2020 11:06 PM (IST)

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए दिल्ली में कड़ी सुरक्षा कर दी गई है. लालकिले के आसपास के पूरे इलाके को दिल्ली पुलिस ने टाइट सुरक्षा में तब्दील कर दिया है. इसी को देखते हुए एबीपी ने खास बातचीत में नार्थ दिल्ली की डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए है. हालांकि इस बार का स्वतंत्रता दिवस कुछ खास है क्योंकि कोरोना महामारी के चलते सुरक्षा के इंतजाम के साथ साथ सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा गया है. दिल्ली पुलिस के जवान इस बार पीपी किट के साथ आपको नज़र आएंगे.