कैसे पंजाब पहुंचा मुख्तार और फिर कैसे हुई यूपी वापसी ? | Mahaul Kya Hai
ABP Ganga | 10 Apr 2021 09:25 PM (IST)

माहौल क्या है में आज हम बात मुख्तार अंसारी की, जो कभी दबंग मॉफिया डॉन हुआ करता था, लेकिन आज लाचार मुख्तार अंसारी बन चुका है. मुख्तार अंसारी बांदा आ चुका है. करीब 890 किलोमीटर का ये सफर मंगलवार दोपहर 2 बजे शुरू हुआ और देर रात जारी रहते हुए बुधवार तड़के बांदा पर खत्म हुआ. इस पूरे सफर को एबीपी गंगा ने अपने दर्शकों तक नॉनस्टाप पहुंचाया और पल-पल की खबर आप तक पहुंचाई, लेकिन कैसा रहा ये सफर और सफर में कब क्या हुआ. सब कुछ आपको विस्तार से दिखाते हैं.