मछली भोज के पीछे क्या है खेल?
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 24 Aug 2026 09:47 PM (IST)

अयोध्या में मछली भोज का मामला गरमाने के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सफाई दी है। अजय राय ने बीजेपी पर निषाद समाज का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मछली भोज को लेकर जिस तरह की बातें सामने आ रही हैं, उनमें सच्चाई नहीं है। अजय राय ने दावा किया कि अगर उनकी मछली खाते हुए कोई भी तस्वीर सामने आ जाए तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। इस बयान के बाद मामला और गरमा गया है। आखिर मछली भोज को लेकर विवाद क्यों बढ़ा और अजय राय के दावे पर बीजेपी क्या कहती है?