ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 29 Sep 2026 07:23 PM (IST)

SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ता दिख रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं और उनके इस्तीफे की मांग भी सामने आई है। वहीं, चुनाव आयोग का कहना है कि SIR से जुड़े फैसले आयोग की सर्वसम्मत मंजूरी से लिए गए हैं। वोटर लिस्ट में नामों के सत्यापन और बदलाव को लेकर भी राजनीतिक बहस तेज है। इसी बीच 30 सितंबर को प्रस्तावित विपक्षी बैठक में SIR और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की खबर है, जबकि आम आदमी पार्टी और डीएमके की बैठक में भागीदारी को लेकर अलग-अलग रिपोर्टें सामने आई हैं।