ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 08 Oct 2026 11:20 PM (IST)

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के मुद्दे को लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन आज भी जारी रहेगा। इंडिया गठबंधन के सांसद राजघाट की ओर मार्च करेंगे। इस मार्च में दिल्ली में मौजूद इंडिया गठबंधन के सांसदों के शामिल होने की संभावना है। प्रदर्शन के बाद शाम करीब 5 बजे कांस्टीट्यूशन क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। विपक्षी दलों की ओर से इस दौरान सीईसी ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को लेकर अपनी मांगें और आगे की रणनीति सामने रखी जा सकती है। मार्च और प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजरें टिकी हैं।