चुनाव आयोग विवाद...इस्तीफा देंगे ज्ञानेश कुमार?
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 23 Sep 2026 10:08 PM (IST)

आज महादंगल का सबसे बड़ा सवाल- क्या SIR की प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग के भीतर ही मतभेद है.. क्या इस प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग की टीम बंटी हुई थी..,, आज पूरे देश में इस सवाल पर सियासी भूचाल है.. और इन सवालों की वजह है अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट... जिसके मुताबिक चुनाव आयोग ने बीते 10 महीनों ने कई ऐसे फैसले लिये.. जिन पर EC टीम में शामिल दो चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की सहमति नहीं थी.. इनकी असहमति के बावजूद SIR में कई बदलाव हुए.. दोनों चुनाव आयुक्त ने 10 महीनों में कम से कम 14 बार इस पर आपत्ति भी जताई लेकिन चुनाव आयोग ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की..