विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 16 Oct 2026 11:16 PM (IST)

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की 16 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को दो दिनों के लिए बंद रखने का नोटिस जारी किया है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की है और निषेधाज्ञा का हवाला दिया है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इस बीच CJP नेता दीपके ने आरोप लगाया है कि अंडरकवर पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं। तिरंगा यात्रा से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस की तैयारियों और ट्रैफिक एडवाइजरी से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें।