UP Election Survey: BJP या SP, देखिए किसका पलड़ा भारी? | ABP C-Voter Survey
ABP News Bureau | 06 Dec 2021 08:11 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं. सत्ता पर काबिज़ बीजेपी अपना सारा दमखम चुनाव में झोंक रही है. इधर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव सत्ता में वापसी का दावा कर रहे हैं. इस बार चुनाव से पहले ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी यूपी में काफी एक्टिव हैं और बदलाव की बात कह रही हैं. मायावती का भी कहना है कि इस बार बीएसपी की सरकार बनने जा रही है. इन सब दावों के बीच एबीपी न्यूज़ ने सी-वोटर के साथ मिलकर साप्ताहिक सर्वे किया है. इस सर्वें में वोटरों से सवाल किया गया है कि इस बार प्रदेश में किस पार्टी की सरकार बन सकती है.