UP Election Survey: बुंदेलखंड रीजन में बाजी मार रही BJP, देखिए SP का क्या हाल? | C-Voter Survey
ABP News Bureau | 18 Dec 2021 09:27 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य का राजनीतिक तापमान बेहद गर्म है. abp न्यूज के लिए CVOTER ने साप्ताहिक सर्वे के जरिये यूपी की जनता का मूड जाना है. इस सर्वे में यूपी के 12 हजार 755 लोगों ने हिस्सा लिया है. सर्वे 11 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच का है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस 5% है.