SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 01 Sep 2026 11:22 PM (IST)

अब बात SCO समिट की, जहां पाकिस्तान की एक शर्मनाक हरकत चर्चा में है। SCO समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और उन्हें मिल रही तवज्जो पाकिस्तान को इतनी नागवार गुजरी कि कथित तौर पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के दफ्तर ने ग्रुप फोटो को एडिट कर दिया। तस्वीर से पीएम मोदी की मौजूदगी हटाकर उसे सोशल मीडिया पर साझा किया गया। इस घटना को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच सियासी तनाव की चर्चा फिर तेज हो गई है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक आधिकारिक कार्यक्रम की तस्वीर को एडिट करने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या तस्वीर में पीएम मोदी की मौजूदगी पाकिस्तान को असहज कर रही थी?