2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 23 Aug 2026 10:53 PM (IST)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 6 महीने का वक्त बचा है... जिसे देखते हुए सभी राजनीतिक दल अभी से मुद्दों के महादंगल में कूद पड़े हैं.. जो वक्त से साथ बदल रहे हैं.. यूपी की सियासत अब आरक्षण के मुद्दे को लेकर गरमाई हुई है.. आलम ये है.. एक तरफ जहां डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक.. आरक्षण हटाओ आंदोलन के चेहरे हर्ष दुबे के साथ प्रेस कांफ्रेंस करते हैं.. वहीं दूसरी तरफ विपक्ष आरोप लगाता है.. आरक्षण सुधार के नाम पर बीजेपी.. आरक्षण हटाओ की कोशिश कर रही है.. ऐसे में सवाल ये है.. आरक्षण का ये दंगल.. 27 के यूपी विधानसभा चुनाव में किसका मंगल करेगा.. और किसका अमंगल...