विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
Operation Sindoor: अज्ञात हमलावर ने लश्कर के टॉप कमांडर का किया खात्मा। IND PAK Tension

बड़ी खबर है कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी..उसके डिप्टी कमांडर सैफुल्लाह का अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान में काम तमाम कर दिया है। ..ये वो सैफुल्लाह कसूरी नहीं है जो पहलगाम हमले का मास्टर माइंड है। ..उसका हिसाब तो अभी बाक़ी है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मतली फलकारा चौक पर अज्ञात बंदूकधारियों ने इस आतंकी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। ..इस तरह भारत के खिलाफ़ साज़िश करने वाले एक और बड़े आतंकी का काम-तमाम हुआ है..। इसे लेकर अभी और अपडेट का इंतज़ार किया जा रहा है..।
..पाकिस्तान में मारा गया ये वो सैफुल्लाह है जिसने 2006 में नागपुर में RSS हेडक्वार्टर पर आतंकी हमले की साज़िश रची थी। ...2001 में रामपुर के CRPF कैंप पर हुए हमले में भी इसकी बड़ी भूमिका थी। ..2005 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरू में जो हमला हुआ था, उसकी सा़ज़िश में भी ये शामिल था। ..यानी भारत में तीन बड़े हमलों में ये वांटेड था..इसकी तलाश थी। इस आतंकी के कई नाम हैं जैसे सैफुल्लाह..जैसे मोहम्मद सलीम...जैसे रजाउल्लाह निज़ामनी..और जैसे बिनोद। ..जी हां, बिनोद नाम से भी ऑपरेट करता था ये सैफुल्लाह। ..और ये नेपाल में लश्कर-ए-तैयबा का पूरा मॉड्यूल संभालता था।