'ऑल इंडिया पॉलिसी'..रोजगार मांगोगे,मिलेगी लाठी !
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 25 Aug 2026 11:04 PM (IST)

देश के अलग-अलग राज्यों में रोजगार और सरकारी भर्ती को लेकर युवाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों और ऑल बिहार स्टूडेंट्स यूनियन ने सीएम आवास के घेराव की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की, जिसके बाद पथराव, झड़प और हंगामे की स्थिति बन गई। वहीं, लखनऊ में यूपीएसएसएससी और एसएससी अभ्यर्थियों ने नई भर्ती की मांग को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आवास का घेराव किया। छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती के अभ्यर्थी भर्ती सूची जारी करने की मांग कर रहे हैं, जबकि झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है।