Omicron Variant बनेगा भारत में Corona के तीसरी लहर की वजह? क्या अस्पताल हैं तैयार? | इंडिया चाहता है
ABP News Bureau | 03 Dec 2021 11:07 PM (IST)

कल भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के दो मामलों की पुष्टि हुई और आज देश के कई राज्यों में विदेश से आए लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की खबरें आई हैं. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि वो ओमिक्रोन से संक्रमित हैं या नहीं लेकिन वायरस के नए वैरिएंट ने देश की चिंता बढ़ा दी है.
WHO ने ओमिक्रोन को वैरिएंट ऑफ कंसर्न यानि चिंता की कैटेगरी में रखा है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमिक्रॉन से दोबारा इंफेक्शन का खतरा तीन गुना ज्यादा है. वैक्सीन कुछ हद तक ओमिक्रोन के खिलाफ कारगर है, लेकिन फुलप्रूफ नहीं है.