SCO में जाने से पहले पाकिस्तान का पैंतरा | India Chahta Hai
ABP News Bureau | 13 Sep 2022 10:03 PM (IST)

पाकिस्तान में आज एक रोटी पचास रुपये की मिल रही है। ना...ना। ये मत समझिए कि ये किसी फाइव स्टार होटल की रोटी की रेट बता रही हूं। बल्कि ये मामूली ढाबों की बात है। रोटी की ये रेट पाकिस्तान में बाढ़ में डूबी इकोनॉमी और इतरायी हुई महंगाई की कहानी है। पाकिस्तान की जनता कंगाल है। नेता मालामाल हैं। पाकिस्तान को बाढ़ और महंगाई में डूबा छोड़ प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एससीओ सम्मेलन के लिए समरकंद जा रहे हैं। लेकिन समरकंद में जब पहली बार वो प्रधानमंत्री मोदी से रूबरू होंगे तो कौन सा मुंह दिखाएंगे। आतंक वाला या अपने देश की बर्बादी वाला। देखिए हमारी एक्सक्लुसिव रिपोर्ट।