2 सबूत जो ज्ञानवापी को लेकर हिंदू पक्ष के दावों को करते हैं साबित | India Chahta Hai
ABP News Bureau | 16 May 2022 10:51 PM (IST)

26 साल बाद आज फिर एक सर्वे पूरा हुआ। तीन दिन तक चले इस सर्वे में आज सबसे चौंकाने वाली बात हिंदू पक्ष की तरफ से रखी गई। हिंदू पक्ष का दावा है कि आज ज्ञानवापी के तालाब में शिवलिंग मिला है। हिंदू पक्ष का दावा है कि वही असली शिवलिंग है और उनके दावे पर माननीय न्यायालय ने तालाब के उस इलाके को आज सील करवा दिया। इसका मकसद है कि जो एक महत्वपूर्ण साक्ष्य है, उसे कोई नष्ट ना कर सके। मेरे सहयोगी पंकज झा और ज्ञानेंद्र तिवारी की ये खास रिपोर्ट।