मुस्लिम महिला द्वारा 'हर हर शंभू' गीत गाने पर बवाल क्यों ? Farmani Naaz की शिव भक्ति से कौन परेशान ? | Hunkaar
ABP News Bureau | 01 Aug 2022 07:24 PM (IST)

क्या मुसलमान लड़की शिव की आराधना में भजन नहीं गा सकती...क्या मोहम्मद रफ़ी गायक नहीं थे...इस देश में भाईचारे की इससे बड़ी मिसाल क्या हो सकती है कि एक मुस्लिम लड़की शिव की आराधना में भजन गाए या एक हिंदू सिंगर किसी दूसरे धर्म की आराधना में गाना गाए...लेकिन धर्म के ठेकेदारों को ये पसंद नहीं आ रहा है...आख़िर फ़रमानी की इस शिव भक्ति से किसी को क्या परेशानी हो सकती है...क्यों फ़रमानी का विरोध किया जा रहा है...आज की हुंकार इसी कट्टर सोच के ख़िलाफ़...