बिजली पर सांप्रदायिक सियासत क्यों? | Hoonkar | Power crisis
ABP News Bureau | 29 Apr 2022 06:56 PM (IST)

देश में इन दिनों कोयले की किल्लत के चलते राजधानी दिल्ली समेत कई राज्य बिजली संकट से जूझ रहे हैं. कोयले की किल्लत और बिजली संकट को लेकर विपक्ष ने केंद्र पर जमकर हमला बोला है. कुछ नेताओं ने बिजली कटौती का मजहबी कनेक्शन निकालना शुरु कर दिया है. विपक्ष के नेताओं ने आरोप लगाया है कि रमजान महीना होने के कारण सरकार की तरफ से जानबूझकर बिजली काटी जा रही है.