Punjab में Congress का 'Captain' कौन ? कांग्रेस में कलह की अनंतकथा | Hunkaar
ABP News Bureau | 30 Jun 2021 06:47 PM (IST)

पंजाब कांग्रेस में जारी कलह की 'लौ' दिल्ली तक पहुंच चुकी है लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है. पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह खुलकर सामने आ गई है. इससे निपटने के लिए पिछले कुछ सप्ताह से चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक बैठकें हो रही है. आज कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की. उनकी नाराजगी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से है.