West Bengal : बंगाल का माहौल कौन बिगाड़ रहा है? बंगाल में इतना बवाल क्यों? | Hunkaar
ABP News Bureau | 29 Mar 2022 07:40 PM (IST)

बंगाल है तो बवाल है, सरकार किसी की भी रहे बंगाल में हिंसा का दौर थमता नहीं दिखता है, अभी बीरभूम में नौ लोगों की हत्या को लेकर बीजेपी और टीएमसी में टकराव जारी है इसी बीच बीजेपी ने एक वीडियो जारी किया जिसमें टीएमसी नेता अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीजेपी समर्थकों को धमकाने की बात करते हुए दिख रहे हैं, बीजेपी का आरोप है कि आसनसोल में लोकसभा के उपचुनाव को लेकर टीएमसी डराने-धमकाने का हथकंडा अपना रही है, वहीं ममता बनर्जी का कहना है कि बीजेपी बंगाल को बदनाम करने की साजिश कर रही है