अयोध्या में अंजाम, अब काशी-मथुरा पर संग्राम? 'धर्मयुद्ध' का अंत कैसे होगा? | Hunkaar
ABP News Bureau | 12 Sep 2022 06:34 PM (IST)

देश को आज सुबह से जिस फैसले का बेसब्री से इंतजार था वो आ गया है। वाराणसी का ज्ञानवापी - शृंगार गौरी केस अदालत में सुनने लायक है या नहीं, इस पर आज अदालत को अपना फैसला सुनाना था और वाराणसी की जिला अदालत ने साफ कर दिया है कि ये मामला अदालत में सुनने लायक है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी। जिला कोर्ट ने आज हिंदू पक्ष के हक में फैसला दिया है और मुस्लिम पक्ष की अर्जी को खारिज कर दिया है मुस्लिम पक्ष ने इस केस को हाईकोर्ट में ले जाने की बात कही है।