UP Clash : Bulldozer दंगाई पर या कानून पर ? | Hoonkar
ABP News Bureau | 14 Jun 2022 07:19 PM (IST)
UP हिंसा के आरोपियों की धर पकड़ जारी है...शहर शहर आरोपियों पर शिकंजा कसता जा रहा है...प्रयागराज से लेकर फिरोजाबाद तक आरोपियों की लगातार गिरफ्तारी हो रही है... उत्तर प्रदेश में हिंसा और पत्थरबाजी के साथ-साथ माफियाओं खिलाफ बुलडोजर एक्शन पर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है. सीएम ने सोमवार को कहा है "बुलडोजर की कार्रवाई जारी रखी जाए." मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब प्रयागराज में जावेद पंप का घर गिराने के बाद से सरकार विपक्ष के निशाने पर है. मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया कि- "बुलडोजर की कार्रवाई पेशेवर अपराधियों/माफियाओं के विरुद्ध है. यह कार्रवाई सतत जारी रखी जाए. प्रदेश में किसी गरीब के घर पर गलती से भी कोई कार्रवाई नहीं होगी." देखिए Abp News की यह खास show हूंकार में.