Twitter ने अब दिखाया भारत का गलत नक्शा, Social Media कंपनी की मनमानी कब तक? | हुंकार
ABP News Bureau | 28 Jun 2021 06:50 PM (IST)

सरकार और ट्विटर के बीच खींचतान में अब एक नया विवाद जुड़ गया है. इस बार ट्विटर ने भारतीय भावनाओं को अपमान करते हुए देश के नक्शे को गलत तरीके से अपनी साइट पर दिखाया है. ट्विटर ने अपनी वेब साइट्स Twitter.com पर career वाले पेज पर ये नक़्शा दिखाया है. इस पेज पर ट्विटर ने दुनिया के नक़्शे में कई देशों के नक़्शे को हाई लाइट किया है. इसमें भारत का नक़्शा भी है. लेकिन नक़्शे से छेड़-छाड़ की गयी है. भारत के नक़्शे में जम्मू और कश्मीर के अलावा लद्दाख को अलग देश के रूप में दिखाया गया है.