Kashmir में 'Targeted Attacks' कब तक? क्या ऐसे हालात में वापस लौट सकेंगे Kashmiri Pandit? | हुंकार
ABP News Bureau | 07 Oct 2021 06:30 PM (IST)

कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से जो हो रहा है, उसे कश्मीरियत तो बिल्कुल नहीं कहा जा सकता. दो दिन पहले कश्मीर के लोगों की सेवा करने वाले कश्मीरी पंडित माखनलाल बिंद्रू को मौत के घाट उतार दिया गया और आज एक स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल और टीचर की हत्या कर दी गई. नाम बदल-बदल कर पाकिस्तानी आतंकी आते हैं और बेगुनाह लोगों का खून बहाते हैं. परसों माखन लाल बिंद्रू के अलावा रोज़गार की तलाश में बिहार से आए वीरेंद्र पासवान को भी मार दिया और आज स्कूल प्रिंसिपल सतिंदर कौर और दीपक चंद को मार डाला. 30 साल पहले आतंकियों ने कश्मीर से कश्मीरी पंडितों को भागने के लिए मजबूर कर दिया. 370 हटने के बाद सरकार एक बार फिर उन कश्मीरी पंडितों को घाटी में बसाने की योजना बना रही है लेकिन टारगेटेड किलिंग के ज़रिए पाकिस्तान और उसके आतंकी सरकार की योजना पर पानी फेरना चाहते हैं.