Salman Khurshid Book Controversy: हिंदुत्व की तुलना आतंक से क्यों ? बड़ी बहस | हुंकार | 11.11.2021
ABP News Bureau | 11 Nov 2021 06:33 PM (IST)

UPA सरकार के दौरान एक शब्द गढ़ा गया 'भगवा आतंकवाद'...इस शब्द ने कांग्रेस को चुनावों में काफ़ी चोट पहुंचाई...लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस के नेता ऐसे बयान देने से पीछे नहीं हटते. देश के पूर्व क़ानून और विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब 'SUNRISE OVER AYODHYA- NATIONHOOD IN OUR TIMES' में भगवा आतंक जैसी ही एक बात लिखी है...सलमान ख़ुर्शीद ने इस किताब में हिंदुत्व की तुलना ISIS और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों से की है...उस हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठनों से की गई है जिसे सुप्रीम कोर्ट ने WAY OF LIFE यानी जीवन जीने का ढंग कहा था. आख़िर यूपी चुनाव से ठीक पहले इस तरह के बयान का मतलब क्या है...कैसे हिंदुत्व की तुलना उन संगठनों से की जा सकती है जो दुनिया भर में 50 हज़ार से ज़्यादा हत्या के ज़िम्मेदार हैं?