रूस बोला- यूक्रेन की सैन्य ताकत खत्म कर देंगे | Russia Ukraine War | हूंकार | 03.03.2022
ABP News Bureau | 03 Mar 2022 07:46 PM (IST)

यूक्रेन के ख़िलाफ़ रूस के युद्ध में आठवें दिन तबाही के निशान जगह-जगह दिख रहे हैं...जिस खारकीव शहर पर रूस ने ज़ोरदार बमबारी की है, वो लगभग खंडहर में तब्दील हो चुका है. खारकीव से जो तस्वीरें आ रही हैं, उसमें तबाही के निशान साफ़ नज़र आ रहे हैं...खारकीव की सड़कें सूनी हैं और बाज़ार पूरी तरह उजड़ चुके हैं...जगह-जगह बमबारी के निशान दिख रहे हैं...ये चिंता की बात इसलिए भी है क्योंकि अभी भी खारकीव में बड़ी तादाद में भारतीय मेडिकल स्टूडेंट फंसे हुए हैं. खारकीव के बाद अब रूस की सेना कीव पर आख़िरी हमले की तैयारी में है...तीन दिन से यूक्रेन की सेना रूस को कीव पर कब्ज़ा करने से रोक रही है...लेकिन कब तक यूक्रेन रूस की ताक़तवर सेना का मुक़ाबला कर पाएगा?
#RussiaUkraine #UkraineRussiaWar #UkraineWar #Ukraine #Russia #Kyiv