क्या रेप पर राज्य देखकर राजनीति होती है ? | Hunkaar
ABP News Bureau | 04 Aug 2021 06:26 PM (IST)

3 दिन पहले देश की राजधानी में जो हुआ, उसके बारे में जानकर कोई भी शर्मसार हो जाए...9 साल की एक मासूम बच्ची पानी पीने के लिए श्मशान घाट जाती है...आरोप है कि वहां श्मशान के पुजारी समेत 4 लोगों ने पहले बच्ची के साथ रेप किया, फिर उसकी हत्या कर दी...इतना ही नहीं हत्या के बाद पीड़ित के परिवार को डर दिखाकर उसे आनन-फानन में जला भी दिया गया...पुलिस ने इस हत्या के चार आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है...पुलिस इंसाफ़ का भरोसा दिला रही है...