PM Modi ने आखिरी चरण के चुनाव से पहले Varanasi में दिखाई BJP की ताकत | UP Election 2022
ABP News Bureau | 04 Mar 2022 07:08 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो मलदहिया से शुरू होगा. रोड शो का पूर रूट साढे तीन किलोमीटर का है. रोड शो वाराणसी की दो विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी. रोड शो के रूट पर वाराणसी कैंट, वाराणसी दक्षिणी सीट है. सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके रोड शो की शुरुआत करेंगे पीएम. मलदहिया से शुरू हुआ रोड शो लहुराबीर, कबीरचौरा, लोहटिया, बुलानाला, मैदागिन, विश्वनाथ धाम, बांसफाटक होते हुए गोदौलिया पर जाकर खत्म होगा. रोड शो खत्म करने के बाद मोदी बीएचयू जाएंगे और मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेंगे. शाम को मोदी क्रूज में बैठकर अस्सी घाट से गंगा आरती देखने जा सकते हैं.