'थप्पड़' पर संग्राम, CM Uddhav का 'अपमान' Narayan Rane को पड़ेगा भारी? | हुंकार
ABP News Bureau | 24 Aug 2021 06:33 PM (IST)

महाराष्ट्र की सियासत में आज थप्पड़ की गूंज सुनाई दे रही है... कभी शिवसेना के बड़े नेता रहे नारायण राणे के खिलाफ आज शिवसैनिक सड़कों पर हैं... महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ थप्पड़ मारने की भाषा को शिवसेना ने बड़ा मुद्दा बना लिया है...
आज सुबह से शिवसैनिक नारायण राणे के बयान के खिलाफ सड़कों पर हैं और दोपहर होते-होते राणे को गिरफ्तार भी कर लिया गया... राणे के बयान के खिलाफ शिवसेना आज जगह-जगह प्रदर्शन कर रही है... कल्याण और नासिक में तो बीजेपी के दफ्तरों में तोड़-फोड़ भी की गई और बीेजेपी इस कदम को संविधान के खिलाफ बता रही है...