राजनीति के चंगुल से निकला राजद्रोह ? जानें क्या है SC के आदेश के मायने ? | Hunkaar
ABP News Bureau | 11 May 2022 07:57 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने आज अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे उस कानून को निष्प्रभावी बना दिया, जिसके राजनीतिक इस्तेमाल के आरोप लगते रहे हैं... इस अंतरिम व्यवस्था में देशद्रोह कानून के तहत कोई नया केस दर्ज नहीं होगा... पहले चल रहे मुकदमों की सुनवाई नहीं होगी... और अगर केस दर्ज होता है तो आरोपी जमानत के लिए निचली अदालत का रुख कर सकता है... कोर्ट के इस आदेश के बाद विपक्ष ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है, लेकिन केंद्र सरकार का कहना है कि दुरुपयोग के कुछ मामलों की वजह से पूरे कानून को रद्द कर देना सही नहीं है... लेकिन असल सवाल ये है कि क्या कोर्ट के आज के आदेश से राजद्रोह कानून राजनीति के चंगुल से निकल पाएगा