MCD Results 2022: मेयर सीट पर BJP के दावे ने चौंकाया, सीएम केजरीवाल ने मांगा पीएम से 'आशीर्वाद'
ABP News Bureau | 07 Dec 2022 06:56 PM (IST)

दिल्ली एमसीडी के 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था, जिसके चुनावी नतीजे 7 दिसंबर यानी आज आएंगे. इससे पहले सोमवार की शाम को आए एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को निगम का सरताज दिखाया गया है. दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद पार्टी प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.