Mamata vs Suvendu: नंदीग्राम के संग्राम का क्या होगा अंजाम? | Hunkaar | 05 March 2021
एबीपी न्यूज़ | 05 Mar 2021 07:27 PM (IST)
बंगाल की लड़ाई में आज दीदी यानी ममता बनर्जी ने अपना सबसे बड़ा दांव खेल दिया है. ममता बनर्जी ने 291 उम्मीदवारों के नाम का एलान करते हुए कहा कि वो खुद नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी. अभी तक कहा जा रहा था कि ममता नंदीग्राम के अलावा अपनी परंपरागत सीट भवानीपुर से भी लड़ेंगी लेकिन आज उन्होंने एलान किया कि वो सिर्फ़ नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी. वही नंदीग्राम जहां से 14 साल पहले उन्होंने लेफ्ट फ्रंट सरकार के ख़िलाफ़ आंदोलन की शुरुआत की थी. वही नंदीग्राम जहां के मौजूदा विधायक शुभेंदु अधिकारी अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बीजेपी ने अभी अपने उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है लेकिन शुभेंदु अधिकारी बार-बार कह चुके हैं कि वो दीदी को हराएंगे. यानी इस बात की पूरी संभावना है कि बंगाल के चुनाव में इस बार दीदी और नंदीग्राम के दादा आमने-सामने होंगे.