Gujarat में CM के साथ बदली पूरी कैबिनेट, BJP का 'बदल डालो फॉर्मूला' कितना चलेगा? हुंकार
ABP News Bureau | 16 Sep 2021 06:57 PM (IST)

राज्यों में मुख्यमंत्री तो अक्सर ही बदलते रहते हैं. हाल के ही दिनों में बीजेपी ने अपने पांच मुख्यमंत्रियों को बदल डाला लेकिन पहले कभी भी मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ पूरी कैबिनेट को नहीं बदला गया था लेकिन आज गुजरात में ऐसा ही कुछ हुआ.शायद पहली बार ऐसा हुआ है कि सीएम के साथ-साथ पूरी कैबिनेट को ही बदल दिया गया.कहा जाता रहा है कि पाटीदार वोट की वजह से विजय रुपाणी की जगह भूपेंद्र पटेल को लाया गया लेकिन पूरी कैबिनेट बदलने की क्या वजह है.