चहेते अफसर के चक्कर में इमरान ने ले लिया पाकिस्तानी सेना से पंगा, क्या कुर्सी की पिच पर होंगे Out ? | Hunkaar
ABP News Bureau | 22 Mar 2022 07:05 PM (IST)

कहा जाता है कि पाकिस्तान में होने वाली हर हलचल का असर भारत पर जरूर होता है और जब वो हलचल सीधे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से जुड़ी हो तो फिर उसका असर भी व्यापक होता है. और खबर ये पक्की है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी खतरे में है क्योंकि उनके खिलाफ एक अविश्वास प्रस्ताव आया हुआ है, जिसमें विपक्ष के साथ इमरान की अपनी पार्टी के सांसद भी मिल गए हैं. अब इमरान खान और उनकी सरकार की पूरी कोशिश ये है कि किसी भी तरह से ये अविश्वास प्रस्ताव टाला जाए. चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े. सबसे पहले आप कुछ अपडेट जान लीजिए.