Hijab Row: क्यों मचा है हंगामा ? क्या हिजाब पहन कॉलेज जाना है अनुशासनहीनता ? | हुंकार
ABP News Bureau | 08 Feb 2022 06:45 PM (IST)

जिस कॉलेज में छात्र पढ़ाई के लिए जाते हैं, वहां हंगामा छिड़ा हुआ है...मैं बात कर रही हूं कर्नाटक के कॉलेजों की...पिछले एक महीने से हिजाब को लेकर कर्नाटक में हंगामा छिड़ा हुआ है...और अब तो बात हिंसा तक पहुंच गई है... कर्नाटक के कई ज़िलों में आज हिजाब पर विवाद को लेकर पत्थरबाज़ी हुई...दो गुट आमने-सामने आ गए...उन्हें काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठी चार्ज करना पड़ा...नौबत यहां तक आ गई कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को अगले तीन दिनों के लिए स्कूल-कॉलेज बंद करने का एलान करना पड़ा...