विपक्षी एकता की तस्वीर से क्या बदलेगी तकदीर ? क्या हो रही है 2024 की तैयारी ? | Hunkaar
ABP News Bureau | 03 Aug 2021 06:20 PM (IST)

मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के अलावा 14 विपक्षी दलों के नेताओं ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ब्रेकफास्ट मीटिंग में हिस्सा लिया. नाश्ते और बैठक के बाद राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने मंहगाई के खिलाफ संसद भवन तक साइकिल मार्च निकाला.राहुल गांधी ने संसद में विपक्षी दलों के नेताओं को संसद भवन के करीब कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सुबह के नाश्ते पर आमंत्रित किया था. नाश्ते के बाद हुई विपक्ष की बैठक में सभी दलों ने विपक्षी एकता कायम करने पर जोर दिया. हालांकि बीएसपी और आम आदमी पार्टी इस बैठक से दूर रही.