दूसरी लहर का कहर, अब तीसरी लहर की खबर ! तीसरे लहर के लिए तैयार है सरकार? | Hunkaar
ABP News Bureau | 06 May 2021 06:23 PM (IST)

4 लाख 12 हज़ार 262. ये आंकड़ा है पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के मरीज़ों का...पिछले तीन-चार दिन जब कोरोना के केस 4 लाख से कम हुए तो थोड़ी उम्मीद जगी कि शायद रफ़्तार कुछ कम हो रही है...लेकिन आज फिर वो उम्मीदें ध्वस्त हो गईं...एक तरफ़ कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने में हम लाचार दिख रहे हैं...और अब सरकार ख़ुद कह रही है कि कोरोना की तीसरी लहर का आना निश्चित है...