Bihar Politics: पॉलिटिक्स पलटीमार, फिर से नीतीश कुमार...देखिए 'हुंकार'
ABP News Bureau | 09 Aug 2022 07:44 PM (IST)

नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुन लिया गया है...नीतीश कुमार के सरकारी बंगले पर बैठक के दौरान नीतीश को महागठबंधन का नेता चुना गया...उधर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव राजभवन के लिए रवाना हो गए हैं...इस बीच BJP ने नीतीश कुमार पर अब खुलकर हमला बोलना शुरू कर दिया है...बिहार BJP के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनादेश के साथ धोखा किया है...जनता नीतीश कुमार को माफ़ नहीं करेगी...