बड़ी बहस: क्या यूपी की लड़ाई 'मंडल vs कमंडल' पर आई ? | UP Election | हुंकार | 14.01.2022
ABP News Bureau | 14 Jan 2022 08:44 PM (IST)

योगी सरकार में मंत्रियों के इस्तीफों की झड़ी लगी है. चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद अब तक तीन मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं. सभी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की तरफ रुख कर रहे हैं. तमाम विपक्षी दल बीजेपी के लिए इसे एक बड़ा झटका बता रहे हैं. लेकिन लोग इस बारे में क्या सोचते हैं? एबीपी-सी वोटर के सर्वे में पूछा गया कि क्या मंत्रियों के इस्तीफे से योगी सरकार के खिलाफ गलत संदेश गया?