बड़ी बहस: चुनावी अभियान, आफत में क्यों पड़े जान? | UP Election | हुंकार | 24.12.2021
ABP News Bureau | 24 Dec 2021 07:47 PM (IST)

एक तरफ ओमिक्रोन के बढ़ते मामले, दूसरी तरफ़ तीसरी लहर की आशंका...और इन सबके बीच यूपी में शहर-शहर रैलियां...कहीं पीएम मोदी की रैली तो कहीं सीएम योगी जन विश्वास रैली...कहीं अखिलेश यादव की विजय संकल्प यात्रा हो रही है तो कहीं प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली. दूसरी लहर से पहले भी जमकर चुनावी रैलियां हो रही थीं. ऑक्सीजन के बिना लोगों ने अपनों को तड़पने का मंज़र देखा. दुनिया के कई देशों में ओमिक्रोन बड़ा ख़तरा बन गया है. ब्रिटेन जैसे छोटे देश में एक दिन में एक-एक लाख केस सामने आ रहे हैं...तो क्या हमें चुनावी रैलियों को लेकर ज़्यादा सावधान नहीं रहना चाहिए?