Akhilesh की चुप्पी क्या Swami Prasad के बयान का समर्थन है ? : Ramcharit Manas Row
ABP News Bureau | 28 Jan 2023 08:18 PM (IST)

श्रीरामचरितमानस (Shri Ramcharitmanas) पर टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे विधान परिषद सदस्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से लखनऊ में पार्टी दफ्तर में मुलाकात की. मौर्य दोपहर 12 बजे के आसपास सपा दफ्तर पहुंचे और पार्टी प्रमुख के साथ करीब पौन घंटे तक बैठक की. बैठक के बाद मौर्य ने बताया कि उनकी यह बैठक जाति आधारित जनगणना की मुहिम को तेज करने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर थी.