UP में माफिया डॉन छोटा राजन और मुन्ना बजरंगी के जारी हो गए डाक टिकट | abp Ganga
ABP Ganga | 28 Dec 2020 12:51 PM (IST)

यूपी में 'माई स्टैंप' योजना में सबसे बड़ी लापरवाही देखने को मिली है. कानपुर में माफिया डॉन छोटा राजन और मुन्ना बजरंगी के डाक टिकट जारी कर दिए गए हैं. प्रधान डाकघर ने छोटा राजन और मुन्ना बजरंगी के डाक टिकट जारी किए हैं. पांच रुपए वाले 12 डाक टिकट छोटा राजन और 12 मुन्ना बजरंगी के हैं.